RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस त्रिशूल अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस के दौरे पर

RKTV NEWS/02 जून।भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में, आईएनएस त्रिशूल ने 31 मई से 02 जून 2023 तक अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस का दौरा किया। इस जहाज ने 31 मई 2023 को अंजुअन द्वीप में लंगर डाला और इसका नागरिक और सैन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन कपिल कौशिक ने अपने दौरे में अंजुअन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की। कोमोरोस सशस्त्र बलों और कोमोरोस तट गार्ड के साथ पेशेवर बातचीत करने के अलावा इस जहाज के बंदरगाह में ठहरने के दौरान कोमोरोस रक्षा बलों के साथ संयुक्त योग सत्र भी आयोजन किया गया।
कोमोरोस के तट रक्षक कर्मियों के लिए ओबीएम के रखरखाव पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस जहाज ने संचार उपकरणों तथा बंदरगाह नियंत्रण में स्थापित नेविगेशन रडार डिस्प्ले की मरम्मत के बारे में कोमोरोस के तट रक्षकों की सहायता की।
इस जहाज ने अंजुअन के स्थानीय लोगों के लिए एक चिकित्सा आउटरीच शिविर का भी आयोजन किया, जिससे लगभग 500 लोग लाभान्वित हुए। इस शिविर में रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र, कार्डियोवस्कुलर और ईएनटी के बारे में भी परामर्श दिया गया। कोमोरोस सुरक्षा कर्मियों के लिए बीएलएस (बेसिक लाइफ सेविंग) प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।
अंजुअन की यह बंदरगाह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने और भारत के पड़ोसी देशों की क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विगत में भी भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कोमोरोस का दौरा करते रहे हैं।

Related posts

‘इन कन्वरसेशन’ में युवा फिल्म निर्माताओं ने ‘कहानी कहने के जुनून’ पर आधारित चुनौतियां के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक।

rktvnews

बिहार:नव नालंदा महाविहार के हिन्दी विभाग व ‘चरथ भिक्खवे’ साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का संयुक्त सांस्कृतिक संवाद आयोजित।

rktvnews

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बच्चियों को मिला “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” का लाभ, के प्रति छात्राओं ने जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment