RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आगामी 09 सितंबर को लगने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

आरा/भोजपुर( अमरेश सिंह) 04 अगस्त।आगामी 09 सितंबर 23 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से विचार विमर्श किया साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु सभी न्यायालय से सूची की मांग सचिव आदित्य सुमन द्वारा की गई है जिसके पश्चात उन वादों में पक्षकारगण को सूचित करने हेतु नोटिस निर्गत किया जाएगा। सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

गढ़वा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की बदल रही तस्वीर।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक दिवस के दिन काला बिल्ला लगाकर शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment