RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गरीबों को भोजन करा भोजपुर राजद ने मनाया राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन।

गरीबों को भोजन बांटते जिलाध्यक्ष वीरबल यादव,पूर्व विधायक अनवर आलम,प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान

RKTV NEWS/अनिल सिंह,11 जून। आरा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष,गरीबों वंचितो की आवाज़ कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव के 76वें जन्म दिवस के अवसर को राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर जिला इकाई द्वारा सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। भोजपुर ज़िलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर ग़रीबों एवं वंचितो के बीच खाना वितरण किया। राजद कार्यकर्ताओं ने आरा शहर के महादलित टोलों में दलित और पिछड़ो के बीच खाना का वितरण किया।इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की आज हम सबो के अभिभावक , ग़रीबों और बेज़ुबानो के ज़ुबान , सामाजिक न्याय के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी का जन्मदिन है। उन्होंने यह भी कहा की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के हक़ अधिकार के लिए लालू जी सदैव संघर्षरत रहे। लालू जी का जीवन ग़रीबों और उनके उत्तथान में ही समर्पित रहा है। इसलिए अपने नेता के जन्मदिवस पर हम सभी राजद के लोग महादलित टोले के लोगों के साथ मिल कर इस जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे है।वहीं आरा सदर के पूर्व राजद विधायक मो. नवाज़ आलम उर्फ़ अनवर आलम ने कहा की आज का दिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना का दिन है। ग़रीबों के मसीहा लालू जी ने अनवरत वंचितो एवं पिछड़ो के लिए एक स्वर के रूप में कार्य किये हैं। इसलिए हम लोग अपने नेता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महादलित टोले में अल्पहार की व्यवस्था कर उनके साथ इस दिन को और ख़ास बना रहे हैं। ग़रीबों की दुआ लालू जी के प्रति और भी मुकम्मल हो यही कामना है। प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने कहा की लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी उनके निरोग काया की कामना करते हैं। आज उनके जन्मदिन पर ग़रीबों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों को भोजन कराया गया उन सबो के चेहरे ख़ुशी से चहक उठे और उनलोगो ने अपने नेता को बधाई और दुआएं दी।इस अवसर पर शामिल कार्यकर्ताओ में मंटू शर्मा, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन, विवि उपाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर, मदन राय, धनजीत यादव, छोटू यादव, देव यादव, किशन समेत अन्य शामिल थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएम ने किया औचक जांच ,दलाल गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री 12 फरवरी को राजस्थान और 13 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

rktvnews

Leave a Comment