RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर के बरीसवन दलित बस्ती पर हुए सामंती हिंसा और पूर्व सैनिक की पत्नी मीना देवी की हत्या के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिरोध मार्च।

मीना देवी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन: माले

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर। भोजपुर के बरिसवन गांव (शाहपुर) में कथित सामंती अपराधियों द्वारा दलित बस्ती पर हमले और पूर्व सैनिक रामजी राम की 62 वर्षीय पत्नी मीना देवी की हत्या के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में आज प्रतिरोध मार्च निकाला।
प्रतिरोध मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
इस दौरान भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि शाहपुर प्रखंड के बरिसवन पंचायत का बरिसवन सामंती दबदबे वाला गांव रहा है!28 सितंबर की दोपहर गांव के देवी स्थान के चबूतरे पर पेड़ के नीचे बैठे एक दलित नौजवान अनीश कुमार कश्यप को जब कन्हैया तिवारी ने जाती सूचक अपशब्द बोलते हुए अपमानित किया कि देवी स्थान पर बैठने की तुम्हारी मजाल कैसे हुई?” तब विरोध करने पर उससे हाथपाई हुई. अनीश के पिता ने दोनों को अलग तो कर दिया पर थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में अपराधियों ने घर पर हमला बोल दिया!मां–बाप व बीच बचाव में आए दलित समुदाय के अन्य लोगों को दौड़ा–दौड़ा कर पीटा गया!अनीश की मां सिली देवी इस पिटाई से बेहोश हो गईं और अन्य को काफी चोटें आईं. उसी शाम थाने में की गई लिखित शिकायत को वापस लेने के लिए अगले दिन 29.10.25 को और भी बड़ी संख्या में हमलावर लाठी, डंडे, बैट व कुल्हाड़ी से लैस होकर फिर आए! दौड़ा–दौड़ा कर अनेक लोगों को फ़िर पीटा गया! पिछले दिन घायल हुईं सिली देवी का हाल पूछने वहां पहुंची 62 वर्षीय मीना देवी पर भी हमला हुआ! सिर पर लाठी से और पेट पर लात से मारा गया!बुरी तरह घायल मीना देवी को शाहपुर रेफरल अस्पताल,आरा के एक निजी अस्पताल और अंततः पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने 1 अक्टूबर की शाम दम तोड़ दिया!भारतीय सेना से 2004 में सेवानिवृत रामजी राम अपने चार जवान बेटों को उनकी मां का चेहरा दिखाने पत्नी का शव बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर गांव लौट आए!बाद में आरा में पोस्टमार्टम हुआ!
घटना की लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस पहले दिन नहीं आई!शव आने पर दबाव में आई पुलिस ने 7 दिन में अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कहकर शव जला देने पर परिजनों को राजी कर लिया!अपराधी सपरिवार घर पर ताला जड़कर फरार हैं!ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 550 घर की संख्या वाले बरिसवन के दलित गरीबों में एक भी परिवार के पास जमीन नहीं है!हमलावरों के खेतों पर ही मजदूरी से आजीविका चलती है!बुजुर्ग खेत मजदूर महिलाओं को अक्सर गाली दी जाती है और थप्पड़ मारा जाता है!घायल सिली देवी के पति विकास राम ने रोते हुए बताया कि रोज़ गाली और अपमान सहना पड़ता है!अब इस गांव में रहा नहीं जाता!ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूर्व में ततवां जाति के एक सब्जीफरोश जयराम ततवां को भी उधार मांगने पर सामंती जुल्म का शिकार होना पड़ा था और उन्हें खूंटे पर फेंककर मार डाला गया था!
न्याय के साथ विकास और सुशासन के जुमले पर चलाई गई 20 साल की मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार में सामंती अपराधियों को मिली खुली छूट और संरक्षण का ही यह ताज़ा उदाहरण है जब सेना में आजीवन देश सेवा किए एक फौजी की पत्नी को इसलिए मार डाला गया क्योंकि वे दलित हैं!इसका पुरजोर विरोध करते हुए नया बिहार बनाने के लिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करना चाहिए!
प्रतिरोध मार्च में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय, राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार, पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी सदस्य नीलाशीष बोस, बालमुकुंद चौधरी हरिनाथ राम,विकास कुमार,सुधार यादव,राजेन्द्र यादव,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा, सत्यदेव कुमार,वार्ड पार्षद मु०राजन,संतविलास राम,लल्लू कुमार,राजू प्रसाद,राजू खान सहित कई लोग शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 31जुलाई 24

rktvnews

उर्वरक क्षेत्र के लिए हरित अमोनिया का आवंटन 5.5 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 7.5 लाख टन प्रति वर्ष किया गया।

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट ,विकास भवन ,सरकारी कार्यालय, बाजार, मंडी आदि प्रमुख स्थलों पर नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

अधिकारी हर कार्य के लिए लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखें ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:विधान सभा में इस बार भी शत प्रतिशत शीट जीतेंगी लोजपा(रा) – संजय सिंह

rktvnews

नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment