RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बीपी और शुगर को नजर अंदाज करना जानलेवा हो सकता है : डॉक्टर के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में “विश्व उच्च रक्तचाप दिवस”( वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे)जागरूकता बैठक का आयोजन हुआ। आयोजन डॉ के एन सिन्हा, प्रसिद्ध सीनियर फिजिशियन सह जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने किया।डॉ सिन्हा ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन बहुत ही खतरनाक बीमारी की स्थिति है। यह दो तरह का होता है, पहले प्राइमरी व दूसरा सेकेंडरी। प्राइमरी बिना किसी कारण के तथा सेकेंडरी किसी कारण से, जैसे हार्ट की बीमारी, किडनी की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा ,हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्मोन की गड़बड़ी आदि से। प्राइमरी में तो उपयुक्त दवा चलती है ,मगर सेकेंडरी में उपयुक्त ब्लड प्रेशर की दवा के साथ-साथ कारण वाले रोग का भी इलाज जरूरी होता है। इन रोगों को नजर अंदाज करना या अति साधारण समझना भूल होगी अंततः जानलेवा हो सकता है। इसलिए जागरूक रहना जरूरी है या डाक्टर से सलाह लें। उच्च रक्तचाप से कई अंगों को खतरा होता है, जैसे दिमाग, आंख, हार्ट, किडनी मुख्य रूप से। ब्लड प्रेशर के चलते सबसे खतरनाक स्थिति ब्रेन हेमरेज ,हार्ट अटैक, किडनी फेलियर ,अंधापन की होती है। हाइपरटेंशन से बचाव एवं इलाज में उपयुक्त दवा के साथ-साथ खानपान और शारीरिक सक्रियता मेहनत बहुत जरूरी है। फास्ट फूड, जंक फूड, बाहरी खान से परहेज करें। घर का बनाया हुआ खाना खाएं ।तेल ,मसाला, नमक कम खाएं तथा नित्य आधे, पौन घंटे सुबह में टहले, योगा ,एक्सरसाइज करें। मानसिक शांति के लिए संगीत और आध्यात्म का भी सहारा लें।इस कार्यक्रम में इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री श्रीमतीचुन्नी पांडे, सक्रिय कार्यकर्ता अमरदीप कुमार जय, बूशु संघ के महासचिव राजेश प्रसाद ठाकुर, कुमार अंकुश, अंकित कुमार ज्योति कुमारी, किरण कुमारी, शशि कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार , अनिल कुमार विनोद कुमार ,शिव यादव,कुमारी मानसी तिवारी, हरेंद्र प्रसाद शशिकांत कुमार आदि रहे ।धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप कुमार जय ने दिया।

Related posts

इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण में जिला सातवे स्थान पर!जिले में अब तक 7 हजार 565 लाभार्थियों को मिली सौगात, महिलाओ में दिख रहा उत्साह।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री से 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर : खरीफ महाभियान कार्यशाला मे किसानो को खेती की दी गई जानकारी।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment