RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस।

उपायुक्त ने समाहरणालय में जेल प्रबंधन को सौंपी एबुलेंस की चाबी, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)29 नवंबर।जमशेदपुर के घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल में कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराए हैं। समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित जेल काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का संचालन पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ हो। किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार प्रदान किया जाना आवश्यक है। कई बार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति में कैदियों को एमजीएम अस्पताल या रांची रेफर करना पड़ता है, ऐसे में समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से सहूलियत होगी।
उपायुक्त ने यूसीआईएल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग जिला प्रशासन के लिए अत्यंत उपयोगी और मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा कदम है। इन एंबुलेंसों के माध्यम से कैदियों को आपात स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इलाज में होने वाली अनावश्यक देरी को रोका जा सकेगा। सभी तीनों जेलों की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

Related posts

भोजपुर: बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य ने की उद्यमियों संग बैठक।

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:अप्रवासी भारतीयों पर बर्बरता को ले केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

रामगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में प्रथम स्थान पाकर निशु कुमारी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के लिए चयनित।

rktvnews

कृषि सूचना निगरानी और विश्लेषण के लिए पहला स्वचालित कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित समाधान, कृषि 24/7

rktvnews

Leave a Comment