RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर।आज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में पटना के ताज होटल में आहूत समीक्षात्मक बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के साथ संवाद किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भोजपुर जिला के भी छह बीएलओ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त , भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा बिहार राज्य में निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत बीएलओ द्वारा किए गये कार्य की काफी प्रशंसा की गई। इसी तरह बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर भी पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतू सभी बीएलओ को उत्साहित एवं प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा भोजपुर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ कृष्णा शर्मा , धर्मेंद्र कुमार , अनुपमा सिंह , रूपेश कुमार,पंकज कुमार, एवं सुनील कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भी भोजपुर ने औरंगाबाद को 2-0 से हराया।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

16 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिले के 08 अपराधकर्मी हुए जिला बदर,16 अपराधकर्मी हुए थाना बदर।

rktvnews

श्रीमद्भागवत का संदेश सदा प्रसन्न और गोविन्द के प्रति प्रपन्न रहना है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

09 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment