RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने यज्ञ मैदान,दुर्गा स्थान,धर्म स्थान,दुधानी,गांधी मैदान सहित जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और सुव्यवस्था के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा झूले और अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच कर ही उन्हें स्थापित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
उन्होंने कहा कि पंडाल की संरचना मजबूत हो, फर्स्ट एड की उपलब्धता, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, विद्युत तारों की सुरक्षित व व्यवस्थित वायरिंग की विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वयंसेवक निर्धारित ड्रेस व आई-कार्ड के साथ तैनात रहें, जिससे भीड़ प्रबंधन में सुविधा हो।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे लिवास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि वे भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और यह ध्यान रखें कि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को स्पष्ट और सुगम रखने पर विशेष बल दिया गया ताकि किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील किया कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाएं तथा प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करें, ताकि पर्व का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related posts

गिरीडीह:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:30 मार्च को संपूर्ण विश्व सहित आरा में भव्य रूप में स्ववेंद यात्रा निकाली जाएगी।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण हेतु” एक पेड़ मां के नाम “अभियान में नागरिक एकजुट हो करें सहभागिता: प्रेम कुमार

rktvnews

माता की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे डॉ टी पी सिंह!आवश्यक सामग्री विद्यालय को कराया उपलब्ध।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री सागर जिले के जालंधर गांव में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment