RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सी.आई.आई. के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया।

देहरादून/उत्तराखंड 21 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सी.आई.आई. के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया। इस उच्च स्तरीय बैठक में सी.आई.आई. के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को उद्योग जगत के प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित कर उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। इस आयोजन में सी.आई.आई. ने निवेशकों और राज्य के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में अपनी सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए 27 क्षेत्रीय नीतियां बनाई गई हैं। सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र के लिए एक समर्पित नीति प्रेषित करने की भी योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा से भी निवेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिक्की के सहयोग से देश व विदेशों में शो आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने फिक्की से उत्तराखण्ड में जमीनी सहयोग पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य के निवेश की असीम संभावनायें हैं। राज्य में देश के साथ विदेशों से भी इस क्षेत्र में उद्यमी आए इसके प्रयास किये जा रहे हैं। योग और वेलनेस राज्य की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ किये गये #MakeInIndia और पी. एम. गति शक्ति जैसी विभिन्न परियोजनाओं में उत्तराखण्ड के उद्यमी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आजादी के इस अमृत काल में उत्तराखण्ड को भी आगे बढ़कर अपना योगदान देना है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डे, महानिदेशक उद्योग के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू -30 जुलाई 2023 तक किये जा सकेंगे आवेदन।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा’ – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

rktvnews

ग्वालियर:हर चुनावी गतिविधि पर निर्वाचन आयोग की नज़र,प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने किया मतदान केन्द्रों व एसएसटी नाकों का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment