RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लेखक-संस्कृतिकर्मियों द्वारा सृजनात्मक प्रतिरोध विकसित करने पर जोर।

जसम का दूसरा जिला संपन्न,सुमन कुमार सिंह सचिव और जितेंद्र कुमार अध्यक्ष बनाए गए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 सितंबर।स्थानीय अनंत कुमार सिंह सभागार (रेडक्रॉस सोसाइटी सभागार) में जन संस्कृति मंच, भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच का नाम दिवंगत रंगकर्मी रवि रंजन राकेश के नाम पर रखा गया था।
सम्मेलन में दिल्ली से आये बतौर मुख्य वक्ता प्रो गोपाल प्रधान ने ‘शिक्षा, संस्कृति और अभिव्यक्ति की चुनौतियाँ’ विषय पर काफी गंभीरतापूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत की जन संस्कृति पर शासक वर्ग अपनी संस्कृति थोप रहा है। शासक वर्ग शोषण के नये औजारों के साथ हमले कर रहा है। वह जातिगत-सामाजिक भेद-भाव, लिंग-भेद, रंग-भेद आदि को बरकरार रखने की सारी कोशिशों में लगा हुआ है। शिक्षण क्षेत्रों को धड़ल्ले से निजी हाथों में देकर दलित-पिछड़े गरीब लोगों को शिक्षा से वंचित करने की साजिशें रच रहा है। उसे आम जनता के पिछड़ेपन से भरपूर लाभ मिल रहा है। ऐसी परिस्थितियों के खिलाफ उठनेवाली हर आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। ऐसे में सृजनात्मक प्रतिरोध विकसित करना होगा। लेखकों-कलाकारों को अपनी कलात्मकता के साथ एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र प्रलेस की ओर से प्रो.मृत्युंजय सिंह, प्रो. रवींद्रनाथ राय, डॉ . लक्ष्मी कुमारी, जलेस की ओर से कवि राजाराम प्रियदर्शी,जसम की ओर से कथाकार सुरेश कांटक, अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रो. बलराज ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और सम्मेलन की सफलता हेतु बधाई दी। आरंभ में जसम भोजपुर की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया।
दूसरे सत्र में सुरेश कांटक के हिंदी कहानियों के नये संग्रह ‘मृत्युद्वार के पहरुए’ तथा भोजपुरी कवि-गीतकार आसिफ रोहतासवी के दो कविता-गीत संग्रहों क्रमश:’कबीर ना भइनीं त का’ तथा ‘गीत कइसे गुनगुनाईं’ का विमोचन हुआ। प्रो. मृत्युंजय सिंह ने सुरेश कांटक के कहानी-संग्रह पर बोलते हुए पुस्तक संस्कृति और वर्तमान स्थिति पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि लिख देने भर से कोई सांस्कृतिक बदलाव संभव नहीं, जबतक कि उसे अपनी जरूरत की तरह पढा़ न जाए। इस अवसर पर कवि-आलोचक जितेंद्र कुमार ने आसिफ रोहतासवी की लोकार्पित पुस्तकों पर अपने विचार रखा। इस सत्र का संचालन सुधीर सुमन ने किया।
सांगठनिक सत्र में जसम राज्य सचिव दीपक सिन्हा बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। सचिव के साथ बेगुसराय से ललित विजय और पटना जसम से पुनीत पाठक भी उपस्थित रहे। उनकी देख-रेख में नई कमिटि गठित हुई। कवि-आलोचक जितेंद्र कुमार और कवि सुमन कुमार सिंह को क्रमश: पुन: अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेवारी दी गई। इस बार जसम भोजपुर की कुल 33 सदस्यों की नई टीम बनाई गई जिसमें कुछ नये सदस्यों को भी जोड़ा गया। इस टीम से काफी संभावनाएँ हैं।
सम्मेलन में कवि अरुण शीतांश, ओम प्रकाश मिश्र, जनार्दन मिश्र, प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, कथाकार अखिलेश कुमार, रंगकर्मी सुनील सरीन, इश्तेयाक, शमशाद प्रेम, धनंजय सिंह, अमित मेहता, सूर्यप्रकाश, आलोक, विक्रांत, धनंजय कटकेरा, सिद्धनाथ सागर, रामयश अविकल, रविप्रकाश सूरज, आशुतोष पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार निर्मोही, जितेंद्र विद्रोही, सुनील चौधरी, अरुण प्रसाद, अनिल वर्मा, कमल किशोर, संजय कुमार, सत्यदेव कुमार, रणधीर राणा, माले जिला सचिव अभ्युदय, माले नेता क्यामुद्दीन, बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, हरिनाथ राम, चंदन, बृजनंदनजी, विमल यादव, कर्मचारी नेता यदुनंदन चौधरी, प्रो.नथुनी पांडे, विजय मेहता, नीलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अंत में रंगकर्मी राजू रंजन, निर्मोहीजी, धनंजय सिंह और साथियों ने जनगीतों से सम्मेलन का समापन किया।
सम्मेलन के सभागार में राकेश कुमार दिवाकर की पेंटिंग और भोजपुर के कवियों की कविताओं के पोस्टर लगाए गए थे।

Related posts

भोजपुर:करनामेपुर मे तीन गये जेल।

rktvnews

भोपाल में “खाद्य हानि और भोजन की बर्बादी कम करने” पर एप्को और डब्ल्यूआरआई इंडिया की हुई कार्यशाला।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

झारखंड:चतरा: विधान सभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

भोपाल:किसानों को लाभान्वित करेगी भावांतर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment