RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:पुराना पेंशन स्कीम लागू करने को निकाली गई बाइक रैली, की गई सभा।

आरा/ भोजपुर 03 दिसंबर। पुराना पेंशन को ले राज्यव्यापी रैली और कन्वेंशन के तहत आज आरा में बाइक रैली और कन्वेंशन कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मूवमेंट फॉर पुराना पेंशन स्कीम और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह जिला अध्यक्ष महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया, संचालन उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ गोप गुट भोजपुर सह nmops जिला अध्यक्ष भोजपुर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूर्यनारायण सिंह, सलाहकार महासंघ गोपगुट भोजपुर ने अपने वक्तव्य में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों की विस्तार से जानकारी दी और पुराना पेंशन लागू हो पूरे भारत में, बिहार में भी पुराना पेंशन लागू हो, संविदा, मानदेय, कर्मियो को नियमित किया जाए और एनपीएस निजीकरण का विरोध किया। जानकी प्रसाद ने बताया कि देश में 2004के बाद नियुक्त कर्मियो को पुराना पेंशन लागू होना चाहिए। उन्होंने 10.12.23को पटना में मानवाधिकार महारैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान भी लिया।
कार्यक्रम को अर्जुन ठाकुर, धर्म कुमार,सीडी राम केदार नाथ सिंह, सुमन जी, श्रीमन नारायण शर्मा, शिवजी राम, वकील, रमाकांत, ध्रुव पंडित निर्मल कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, संजीव, नागेंद्र, राज कुमार, सहित अन्य कर्मी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में बाइक रैली अमीर चंद विद्यालय जेल रोड आरा से स्टेशन परिसर तक निकाला गया जिसका नेतृत्व nmops के जिला अध्यक्ष सह सचिव महासंघ गोप गुट भोजपुर, रामानंद सिंह सूर्य नारायण, श्री मन नारायण शर्मा, शिवजी राम वकील रमाकांत, सुरेंद्र कुमार सिंह, मदन कुमार ने किया रैली के उपरांत स्टेशन परिसर में सभा आयोजित की गई।

Related posts

भईल बिहान के तत्वावधान में आयोजित की गई”आरा के नाम,गीत गजल की एक शाम “वर्षांत भव्य संगोष्ठी।

rktvnews

चतरा:नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला तथा प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षात्मक बैठक एवं सम्पूर्णता अभियान से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए सैकड़ो न्यायिक कर्मचारी।

rktvnews

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर ब्रह्मविधा विहंगम योग,महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में वृहद सत्संग सह वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment