RK TV News
खबरें
Breaking News

गया:उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने आईएमसी गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आईएमसी के विस्तार की संभावनाओं को तलाशने पर जोर।

RKTV NEWS/गया/ पटना (बिहार)13 सितंबर। उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव कुंदन कुमार ने आज इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुंदन कुमार ने परियोजना प्रबंधन एजेंसी के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सचिव ने आईएमसी गया के विस्तार एवं दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने एसडीएम, सीईओ, जीएमडीआईसी एवं डीजीएम, गया को आईएमसी परिसर से सटी उपलब्ध भूमि तथा अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की संभावनाओं का समुचित आकलन एवं सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपयुक्त भूमि को आईएमसी के साथ जोड़कर परियोजना के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन करने तथा इस संबंध में अगले दो दिनों में अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।

कुंदन कुमार ने कहा कि आईएमसी गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी समानांतर रूप से कार्य किया जाना आवश्यक है।

Related posts

यूपी में बिजली वितरण में ऐतिहासिक बदलाव।

rktvnews

रामगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का किया निरीक्षण।

rktvnews

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट।

rktvnews

आजकल की शादियाँ दिखावा…?

rktvnews

डीपीआईआईटी की राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment