RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्लस टू उच्च विद्यालय धनछुहा में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/सहार( भोजपुर)28 सितंबर।+2 उच्च विद्यालय धनछूहां में संघर्ष सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुमार चांद और संचालन नवीन कुमार ने किया। नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्रा सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक वक्ता के रूप में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ० अभय कुमार सिंह सम्मिलित हुए। जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा दीमक और कैंसर की तरह समाज को खोखला करते जा रहा है और इसके चपेट में आने से युवाओं की मौत हो रही है। नशा सबसे पहले हमारी मति और गति को विपरीत करती है जिससे इंसान अपने आप भी भूल जाता है। नशा से हमारी स्वास्थ,संपति, संस्कार और समाज को बर्बाद कर रहा है। जिसकी गलत आदतों से दिनप्रतिदिन युवा पीढ़ी बर्बादी के शिकार हो रहें हैं। ये युवाओं की भविष्य के साथ बड़ा चुनौती है जिसे हम सभी को स्वीकार करना पड़ेगा। जो पहल आज संघर्ष सेवा समिति कर रही है आने वाले समय में हर घर को करना पड़ेगा। उक्त कार्यक्रम में सभी सम्मिलित युवाओं ने नाश नहीं करने के लिए हांथ उठाकर संकल्प लिया । कार्यक्रम में सचिव सुजीत कुमार,प्रधानाध्यापक सकील अहमद, शिक्षक मुरली मनोहर ,आर्य रानी,मुरारी प्रसाद,अजीत कुमार,शीलू कुमारी,रीटा गिरी,साहिल कुमार,कृष्ण कुमार पाठक,अंजुला सिंह,त्रिवेंद्र कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

Related posts

बोकारो:देश में एक राष्ट्रीय मीडिया नीति बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा बीएसपीएस : संजय सिंह

rktvnews

67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 प्रतिभागी चयनित!चयनित प्रतिभागी आरा जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

rktvnews

बक्सर पटना फोर लेन कुलहड़िया स्थित टोल प्लाजा पर कल से देने होंगे उपभोगकर्ताओँ को शुल्क।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में श्री दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर : समितियों को कैश क्रेडिट लिमिट समय पर कराई जाए उपलब्ध : डीएम

rktvnews

Leave a Comment