
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि निदेशालय) द्वारा देवघर जिलों में आगामी 23 सितंबर 2026 से शुरू घर बैठे ऑनलाइन खाद बुकिंग की सुविधा शुरू होगी।
इसके अलावा देवघर जिले के किसानों को उर्वरक (खाद) की खरीद में सुविधा उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की जा रही है।
* 23 सितंबर 2026 से FSAS एप/पोर्टल के माध्यम से घर बैठे खाद की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होगी।
* ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान का आधार नंबर एवं जमीन/भूमि से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध होना आवश्यक होगा।
* किसान की उपलब्ध भूमि एवं फसल की आवश्यकता के आधार पर निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
किसानों को प्रमुख लाभ
* घर बैठे खाद की ऑनलाइन बुकिंग।
* खाद की उपलब्धता, मात्रा एवं निर्धारित कीमत की जानकारी।
* लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता में कमी।
* समय एवं श्रम की बचत।
* नजदीकी उपलब्ध अधिकृत खाद विक्रेता की जानकारी।
* भूमि एवं फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक वितरण में सुविधा।
* फसलवार अनुशंसित उर्वरक मात्रा की जानकारी।
* उर्वरक वितरण में पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी।
* QR कोड एवं POS मशीन से निगरानी
* ऑनलाइन बुकिंग के बाद किसान के मोबाइल पर QR कोड अथवा टोकन नंबर भेजा जा सकता है।
* निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन के बाद ही उर्वरक का वितरण किया जाएगा।
* उर्वरक वितरण एवं स्टॉक का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।
* विक्रेताओं के स्टॉक की जानकारी
* संबंधित अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सिस्टम में दर्ज रहेगी।
* किसानों को उपलब्ध खाद एवं विक्रेता की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।
* खाद की अनावश्यक रोक, कालाबाजारी एवं निर्धारित मात्रा से अधिक वितरण पर निगरानी में सहायता मिलेगी।
किसानों से अपील
किसान खाद की खरीद केवल अधिकृत उर्वरक विक्रेता से ही करें।
ऑनलाइन बुकिंग एवं वितरण से संबंधित जानकारी के लिए अपने “प्रखंड कृषि कार्यालय” अथवा अधिकृत उर्वरक विक्रेता से संपर्क करें।
