RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:कर्मियों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित हुई grievance समिति की बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में grievance समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मियों के पेंशन, एसीपी, एमएसीपी, सेवा नियमितीकरण, लंबित वेतन भुगतान सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों के निष्पादन को गति देना था।
बैठक में समिति के सदस्य स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), विधि शाखा प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक (ऑफिस सुपरिटेंडेंट) उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कुल 11 मामले समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से 4 मामलों का निष्पादन बैठक के दौरान ही कर दिया गया। 1 मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय पर निर्भर रखा गया, जबकि शेष 6 मामले प्रक्रियाधीन हैं और इनका निष्पादन शीघ्र ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कर्मियों से जुड़े ऐसे मामलों का समय पर निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें ताकि कर्मियों को उनके अधिकार समय पर प्राप्त हों।
इस अवसर पर उपायुक्त ने यह भी कहा कि grievance समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार ढंग से निपटारा किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर: शाहपुर से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होंगे धर्मेंद्र 

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

हज यात्रा पूर्व आयोजित दुआईयां मजलिस में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

विदेशी सैलानियों को भी भायी इंदिरा रसोई की थाली!भोजन के स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता के हुए मुरीद।

rktvnews

Leave a Comment