RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:28 जून को आहूत होगी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक।

1 जून को “रामायण परिपथ बिहार” का लोकार्पण करेंगे नागालैंड के राज्यपाल।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )27 मई । दस वर्षों के गहन शोध के आधार पर, भगवान श्री राम की बिहार-यात्रा में जिन-जिन स्थलों पर उनके चरण पड़े, उनकी महिमा और ऐतिहासिकता का तथ्यपूर्ण विवरण के साथ लिखी गयी पुस्तक “रामायण परिपथ बिहार” का लोकार्पण बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में 1 जून को नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव द्वारा किया जाएगा । चर्चित शोध-लेखक और पत्रकार रवि संगम की इस पुस्तक का प्रकाशन साहित्य सम्मेलन द्वारा किया गया है ।

यह जानकारी देते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने बताया है कि इस पुस्तक की विशेषता यह भी कि इसमें भगवान श्री राम का जन्म किस वर्ष में हुआ था, यह भी सप्रमाण बताया गया है और राम-सेतु की वैज्ञानिकता भी सिद्ध की गई है। यह पुस्तक जिज्ञासु पाठकों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी बहुत उपयोगी है।

डा सुलभ ने यह भी जानकारी दी है कि सम्मेलन की स्थायी समिति की आगामी बैठक 28 जून को आहूत होगी। यह वर्तमान कार्यकाल की अंतिम स्थायी समिति भी होगी ।

Related posts

सारण:नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर एवं बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त सख्त, प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी उर्मिला देवी के निधन पर श्रद्धांजली सह भोजन वितरण।

rktvnews

पीड़ितों को कब तक मिलती रहेगी ‘तारीख-पे-तारीख’।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच सभी स्टॉलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:आस्था और श्रद्धा का महापर्व है छठ: डॉ जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment