
आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 31 मई।आज आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए आरा शहर की सड़कों पर पर काम कर रहे रिक्शा,ठेला चालको,फेरी वालों एवं सड़क पर गर्मी से परेशान राहगीरों के बीच लोगों के लिए निःशुल्क आमपन्ना के वितरण के अभियान की शुरुआत की।जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले साथ ही साथ लू लगने की संभावना भी ना रहे ।सड़क पर काम करने वालों को इस तरह से आमपन्ना पिलाना सराहनिये कदम है।विदित हो की आरा रोटी बैंक हमेशा से ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता रहता है।इस संबंध में संस्था के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया की यह अभियान पूरे गर्मी अनवरत शहर में विभिन्न जगहों पर जारी रहेगी जिसकी शुरुआत आज शिवगंज से की गई है।इस अभियान में मुख्य रूप से कमलेश तिवारी,कुमार रोहित,सतीश सिंह,राजू सिंह,रवि सहाय,कुमार मोहित,मोहन सिंह आदि सक्रिय रूप से शामिल थे।

