RKTV NEWS/31 मई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात संस्कृत विद्वान वेद कुमारी घई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
श्री मोदी ने कहा, ”संस्कृत साहित्य की पुरोधा वेद कुमारी घई जी के निधन से दु:खी हूं। उनके अपार योगदान ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। उनकी रचनाएं विद्वानों को सदा प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति:’’
