RK TV News
खबरें
Breaking News

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल एक दिवसीय बिहार दौरे पर।

बिहार के समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे संबोधित।
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी यानि कल एक दिवसीय बिहार के दौरे पर रहेंगे। श्री चौहान बिहार के समस्तीपुर और भागलपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही, समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कर्पूरी ठाकुर के बेटे और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान भागलपुर में कल दोपहर 2 बजे पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे व पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों की आवश्यकताएं सरकार की प्राथमिकता : डीएम

rktvnews

स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण।

rktvnews

रायपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment