RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

नई दिल्ली/01 सितंबर।वुमलुनमंग वुअलनाम ने आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के सचिव का पदभार ग्रहण किया। 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए राजीव बंसल के स्थान पर वुमलुनमंग ने यह पदभार संभाला है।
वुलनाम मणिपुर कैडर से 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त एवं कंपनी कार्य मंत्रालय के उप-सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
उन्होंने मणिपुर सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयुक्त और परिवहन निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर भी कार्य किया है। उन्होंने विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार का पदभार भी संभाला है।

Related posts

पूर्वावलोकन: अग्निवीरों के पांचवे बैच की आईएनएस चिल्का से पासिंग आउट परेड।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 24

rktvnews

दरभंगा:अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

rktvnews

राजस्थान और कर्नाटक से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए भारत सरकार ने 13,595 करोड़ रुपये की नवीन पारेषण योजनाओं को स्वीकृति दी।

rktvnews

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment