RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवान का शव आते ही माहौल हुआ गमगीन! बेंगलुरू से शाहपुर के सरना पहुँचा शव।

सीआरपीएफ जवान के शव के साथ रोते बिलखते परिजन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। बेंगलुरू मे पदस्थापित भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सरना गाँव निवासी सीआरपीएफ जवान अरूण कुमार राम की मौत हार्ट अटैक से हो गई। अरूण कुमार राम सरना के हीरा राम के पुत्र बताये जाते हैं। मौत की खबर मिलते ही गाँव मे मातम पसर गया। सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार राम का शव बेंगलुरु से सरना गाँव आते ही महौल गमगीन हो गया। बेसुध पत्नी पुष्पा देवी का रोते रोते बुरा हाल हो गया।

शव को सलामी देते सीआरपीएफ के जवान

सीआरपीएफ के अफसरो व जवानों ने शव को तोप की सलामी दी। इसके साथ बक्सर जिले के नैनीजोर स्थित बिहार घाट पर पुत्र रूद्र राज ने मुखाग्नि दी। अरूण कुमार राम को तीन पुत्री तथा दो पुत्र हैं। पुत्री पल्लवी कुमारी, पायल कुमारी एवं राधिका कुमारी तथा पुत्र रूद्र राज एवं युवराज भी रोते-रोते बेहाल हैं। सीआरपीएफ जवान की मौत पर गाँव तथा इलाके के बङी संख्या में लोग दर्शन के लिए उमङ पङे। इस अवसर पर सरना मुखिया बीरबल सिंह, सुधीर सिंह, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने किया Geo-Tagging & Geo-Fencing, Yuktdhara के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा मनाई गई राम विलास पासवान की पुण्यतिथि:सेकंड अंबेडकर थे रामविलास पासवान :- राजेश्वर पासवान

rktvnews

बोकारो:डीएमओ ने चलकरी में चलाया छापेमारी अभियान, 04 टन कोयला खनिज को किया जब्त,पेटरवार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment