RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त ने किया Geo-Tagging & Geo-Fencing, Yuktdhara के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)30 अगस्त।उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा सारवां प्रखंड सभागार में दीप प्रज्वलित कर मनरेगा अंतर्गत Geo-Tagging & Geo-Fencing, Yuktdhara के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि Yuktdhara एवं Geo fencing मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने एवं वास्तविक मजदूरों की पहचान की एक तकनीकी व्यवस्था है। इसका उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाना है कि मजदूरों द्वारा कार्य स्थल पर उपस्थिति वास्तव में निर्धारित स्थान पर ही ली जा रही है या नहीं। इसके तहत योजना के चारों और वर्चुअल सीमा बनाई जाती है एवं NMMS App के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करते समय उसी सीमा में मजदूरों का रहना आवश्यक है। कार्य स्थल से GPS का Location सेट किया जाता है। मजदूरों की उपस्थिति NMMS App से की जानी है। अगर मजदूर कार्य स्थल पर Geo Fancing Area में नहीं हो तो उस मजदूर की उपस्थिति अमान्य मानी जाएगी। इस तकनीक से धोखाधड़ी में कमी एवं कार्य में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। इससे फर्जी उपस्थिति/मस्टर रॉल से बचाव एवं भुगतान में पारदर्शिता आएगी तथा वास्तविक कार्य की निगरानी की जा सकेगी। वास्तविक श्रमिकों की ससमय उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी।
फिल्ड प्रशिक्षण हेतु सारवाँ प्रखड के कुशमाहा पंचायत में डेमो योजनाओं का Geo Fancing कर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारवां, अंचलधिकारी सारवां,सभी प्रखण्डों के बी॰पी॰ओ॰,सहायक अभियंता/ कनीय अभियंता/ दो-दो रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ का निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक हो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान ने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. अहमद अल फलासी से भेंट की।

rktvnews

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment