RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा मनाई गई राम विलास पासवान की पुण्यतिथि:सेकंड अंबेडकर थे रामविलास पासवान :- राजेश्वर पासवान

श्रद्धांजली अर्पित करते जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर 8 अक्टूबर। आज लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट बड़की संदिया में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में दलित सेना और लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की तीसरी पुण्य तिथि मनाई गई।राजेश्वर पासवान ने सर्वप्रथम सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनका पुण्य तिथि मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो द्वारा रामविलास पासवान अमर रहे,लोजपा रामविलास जिंदाबाद,चिराग पासवान जिंदाबाद का नारा लगाया गया। राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान दलित शोषित,वंचित एवम गरीबों के मसीहा के साथ साथ देश के दूसरे अंबेडकर थे उन्होंने वो कर के दिखाया जो आज तक कोई नेता ने नही किया ,वे सदन में भी किसी से डरते नही थे शेर की तरह दहाड़ते थे,गरीबों के हक की आवाज उठाते रहते थे,जब तक वे जीवित थे लोग दलित ,गरीब पर अंगुली उठाने पर सोचते थे ,उनके मरने के बाद ही बिहार सरकार ने जितना बिहार के दलितों की हत्या करवाई ,ऐसा आज तक नही हुआ था। उन्होंने कहा की रामविलास पासवान जी के चिराग ही नीतीश की अपराध रूपी लंका को जलाएंगे तथा आगामी 2025 में रामविलास जी के सपनो का बिहार,नौजवानों,बेरोजगारों का सपनो का बिहार बनाकर बिहार फर्स्ट ,बिहारी फर्स्ट करेंगे। इस अवसर पर डॉक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि आज रामविलास जी तस्वीर के समक्ष संकल्प लेते है कि 2025 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को मुख्य मंत्री बनाएंगे। श्रद्धांजली सभा को संबोधित करने वालो में लोजपा रामविलास के वरीय नेता सुरेंद्र आजाद,कुशुम देवी,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लालती देवी,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेंदा सिंह,जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह तोमर,प्रधान महासचिव विशाल चौधरी,जिला उपाध्यक्ष ललन यादव,प्रशांत सिंह चंदेल,मनीष बुचुली,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,उद्वंत नगर प्रखंड संजय प्रसाद, गडहनी प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,आरा नगर अध्यक्ष अजय पासवान,सोनू सिंह,सोनू पासवान,कुंदन शर्मा ,बबिता चौधरी,बसंत चौधरी, लालबाबु चौधरी,रविंद्र प्रसाद,बनारसी जायसवाल,महाराजा पासवान, विकी प्रसाद,राजीव रंजन सिंह,बेबी देवी, एकमा देवी,राजेश साहू,अभिषेक तिवारी,प्रमोद मुखिया,संजू पासवान,राजू सोनी,आशीष सिंह,प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

rktvnews

देहरादून:कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने राजभवन में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment