RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 मई। भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक बैठक स्थानीय नोट्रेडेम हाई स्कूल के सभागार में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ने की। संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि नोट्रेडेम हाई स्कूल सभागार में तीन दिवसीय भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 से 16 मई को कराया जा रहा है । शतरंज प्रतियोगिता अंडर 11 और 15 ओपन और बालिका वर्ग कराई जाएगी इसकी सफलता के लिए नोट्रेडेम हाई स्कूल के निदेशक अजीत कुमार सिंह को भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया है और बीरेन्द्र कुमार उपाध्याय को शतरंज चैंपियनशिप का मुख्य आर्बिटर बनाया गया है।
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व, बिहार स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।
आज की बैठक में मो असफाक , समीर श्रीवास्तव , नेहा कुमारी, स्मृति श्रीवास्तव, सुष्मिता, अनामिका कुमारी, बीर प्रताप सिंह, ददन मिश्रा, सरस्वती, शालिनी महाराज, स्वेता कुमारी , मयंक पांडेय, शमशाद आलम, आदि उपस्थित हुए।

Related posts

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक; जनवरी में उत्पादन 19 मीट्रिक टन पार।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की जून माह की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बङी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त की राशि का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment