RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : 75 लाख महिलाओं के खाते मे भेजे गये 10-10 हजार रुपये।

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे कार्यक्रम देखते बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित, उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका से जुड़ी राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते मे दस-दस हजार रुपये की राशि हस्तानांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रति लाभार्थी दस-दस हजार रुपये की राशि उनके खाते मे डाली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस योजना मद मे कुल 7500 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की गई। इस अवसर पर भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, पंकज तिवारी सहित बङी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित थीं।

Related posts

व्रत,पूजा एवं अर्चना नकरात्मकता को दूर करने की है औषधी: डॉ रीना रवि

rktvnews

साहित्य वही है जो हममें बेचैनी पैदा करे! जबलपुर में प्रलेस का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ईश्वर के विग्रह है : प्रो जंग बहादुर पांडेय

rktvnews

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शौर्य व बलिदान को नमन : डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान चिन्हित योजनाओं की मिली स्वीकृति को ले जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment