RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में सिमरी में “स्वच्छता रैली सह स्वच्छता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 सितंबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता रैली सह अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन सिमरी में हुआ। इस रैली को सिमरी हाई स्कूल, डी.एस.एस.भी कॉलेज से होते हुये सिमरी बलॉक तक लाया गया। इस अभियान में सिमरी हाई स्कूल से सिमरी ब्लॉक तक साफ-सफाई की गई। स्वच्छता रैली में बटालियन के सारे पी.आई अधिकारी एवं अनेकों कैडेटों ने हिस्सा लिया। अभियान को संबोधीत करते हुये कमान अधिकारी ने कहा कि हम सब को इस अभियान को सफल बनाने के लिये एक साथ कार्य करना पड़ेगा। हमें अपने आस-पास की चीजों का अच्छे से साफ-सफाई करना पड़ेगा। स्वच्छता का ध्यान हमारी आम जनता को भी रखना अति महत्वपूर्ण है। हमें अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के बारे में बताना चाहिए ताकि वह सब भी स्वच्छता का ध्यान रखें। जब तक हम स्वच्छता नहीं अपनायेंगे तब तक हमारा देश रोग मुक्त देश नहीं बनेगा।
इस अभियान में सूबेदार अरविंद कुमार, हवलदार रवि शंकर, एक्स कैडेट शिवम् कुमार, ए.एन.ओ अवधेश कुमार राय और ब्लॉक से अशोक कुमार ही अहम भूमिका रही।

Related posts

उज्जैन:नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

भागवत कथा के श्रवण से इंसान हो जाता है दोषमुक्त: अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

कुशा कपिला की शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

rktvnews

झारखंड:पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल का रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ, खूंटी , लोहरदगा में हुआ शुभारंभ।

rktvnews

पटना:स्मृति-दिवस पर श्रद्धा से याद की गयीं डा आरती राजहंस।

rktvnews

भोजपुर:टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment