RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 जुलाई ।सभी राजस्व अधिकारी 30 दिवस से अधिक के नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में जुटें। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित सम-सामयिक विषयों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि लंबित नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने सीमांकन के भी शेष प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा कर उनका समयसीमा में निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना की भी समीक्षा कर कलेक्टर ने आरओआर एंट्री के लंबित प्रकरणों का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्हीने कहा कि स्वामित्व योजना के प्रकरणों में अंतिम प्रकाशन समय पर किया जाएं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी जनपद और निकायवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना , अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त एसडीएम तहसीलदार अन्य विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुएं।

Related posts

बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:स्वस्थ जीवन का संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रम।

rktvnews

संविधान पर बहस: मोदीशाही की गोयबल्सीय रणनीति।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश पुलिस और सेवलाइफ फाउंडेशन ने मिलकर दिया सड़क हादसे में आपातकालीन देखभाल का प्रशिक्षण।

rktvnews

13 मार्च23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment