RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

कुशा कपिला की शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

मुंबई/एजेंसी (पीआर 24× 7)17 जुलाई। इंटरनेट सेंसेशन कुशा कपिला अपनी नई शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।फिल्म 19 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह प्रोजेक्ट उनके अभिनय करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है और साथ ही उन्होंने इसमें को-प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई है।
कॉमेडी की दुनिया से पहचान बना चुकी कुशा इस बार एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएँगी। ‘व्यर्थ’ उनके लिए एक भावनात्मक और रचनात्मक स्तर पर एक नई दिशा है, जो उन्हें एक सशक्त कहानी कहने का अवसर देता है।
‘व्यर्थ’ की कहानी भूमि नाम की एक एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बार-बार टाइपकास्ट की जा रही है। जब उसे माँ की भूमिका का प्रस्ताव मिलता है, तो उसकी उम्मीदें टूट जाती हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी यंग रूममेट मीनाक्षी उसी रोल के लिए उसकी मदद माँगती है। ट्रेलर में इस कहानी की जटिलता, महत्वाकांक्षा और संघर्ष की झलक मिलती है, जिसमें ट्रैजिक एलिमेंट्स के साथ-साथ ह्यूमर भी है।
कुशा कहती हैं, “जब मुझे ‘व्यर्थ’ की स्क्रिप्ट मिली, जो कि सिर्फ 17 पन्नों की थी, तो मुझे उसी समय महसूस हुआ कि यह कहानी मेरे भीतर गहराई से गूँज रही है। यह सिर्फ एक किरदार नहीं था, जिसे मैं निभाना चाहती थी, बल्कि एक कहानी थी, जिसे मुझे जरूर दुनिया के सामने लाना था। इसकी थीम में कुछ बेहद सार्वभौमिक है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक खुद को या अपने किसी करीबी को इसमें जरूर पहचानेंगे।”
‘व्यर्थ’ इंडस्ट्री के कई पहलुओं को छूती है। यह फिल्म इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स की जद्दोजहद, कास्टिंग डायरेक्टर्स का संघर्ष और उन एक्टर्स की सच्चाई को बखूबी पेश करती है, जो बार-बार कोशिश करने के बावजूद नाकाम हो जाते हैं।

Related posts

छपरा:कुपोषण की समस्या से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है छपरा का पोषण पुनर्वास केंद्र।

rktvnews

लखीसराय: “वोट देकर बने भविष्य मेकर” के संदेश के साथ जीविका दीदियां कर रही मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

भोपाल:बिगड़े रिश्तो से कांटे निकालने का काम करेगी पुस्तक वास्तु एवं हीलिंग :डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

5 सितंबर 2023 को ब्राजील की नौसेना के प्रतिनिधिमण्डल का दिल्ली दौरा।

rktvnews

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने 54वें आईएफएफआई में मनमोहक ‘इन कन्वर्सेशन’ सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment