RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान टीबी रोगियों की पहचान, उपचार, निक्षय पोषण योजना, निक्षय मित्रों के सहयोग तथा टीबी उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने, उपचाराधीन मरीजों की नियमित निगरानी, जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा स्क्रीनिंग कार्य को व्यापक स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेस्ट एक्स-रे एवं NAAT जांच की संख्या बढ़ाने, पात्र मरीजों को टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (TPT) उपलब्ध कराने तथा निक्षय पोर्टल पर मरीजों से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने जिले में 9,000 से अधिक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए लाभुकों के आवेदनों के त्वरित निष्पादन, सत्यापन, तकनीकी स्वीकृति और स्थापना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया। इन्होंने बताया की दोनों योजनाएं जनकल्याण से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सागर भाटिया उर्फ सागर वाली कव्वाली का नॉर्थ अमेरिका में परफॉर्म!

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देश का वर्तमान निवेश परिदृश्य इसे निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बनाता है: जी.के. रेड्डी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:जीविका मार्ट:जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस समिति के चार सदस्यों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण के लिए दिया प्रमाण पत्र।

rktvnews

Leave a Comment