RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:स्मृति-दिवस पर श्रद्धा से याद की गयीं डा आरती राजहंस।

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष समेत अनेक साहित्यकारों ने दी पुष्पांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )20 जून। ‘कही अनकही बातें’ की सुप्रसिद्ध कवयित्री और विदुषी प्राध्यापिका प्रो आरती राजहंस को, उनके तीसरे स्मृति-दिवस पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। शनिवार को, हनुमान नगर स्थित एम आइ जी-२४४ में आयोजित, स्मृति-समारोह में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ एवं अन्य साहित्यकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्मृति-पर्व का आरम्भ विधिपूर्वक पूजन से हुआ, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा से अवकाश प्राप्त उनके दोनों पुत्रों, नागालैंड सरकार में मुख्यसचिव रहे ज्योति कलश तथा राजस्थान सरकार में पुलिस महानिदेशक रहे अमृत कलश ने भोग अर्पित किया। उनके साथ उनके सभी परिजन श्रद्धाभाव से उपस्थित थे।

श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में विदुषी प्राध्यापिका डा आशा त्रिपाठी, कुमार अनुपम, डा अर्चना त्रिपाठी, स्वर्गीया राजहंस की पुत्री रिमझिम वर्षा, पुत्रवधुएँ प्रमिला कलश, मनीषा कलश, अपराजिता, नूपुर सहाय, राजीव सिन्हा, अमर सिन्हा, विशाल वर्मा आदि बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन सम्मिलित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और सम्बद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय संदेश का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पिछले दरवाजे से प्रवेश : जंग खाता आइरन फ्रेम

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment