RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

टैबलेट खरीदारी को विकास मित्रों को 25000 और शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन हेतु दी जायेगी 10000 की राशियां।

विकास मित्रों के परिवहन आदि के भत्तों में वृद्धि की घोषणा।

शिक्षा सामग्री की खरीदारी की राशि में बढ़ोतरी करते हुए 6000 किए जाने की घोषणा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)21 सितंबर। राज्य के महादलित विकास अंतर्गत कार्यरत सभी विकास मित्रों को टैबलेट की खरीदारी हेतु 25000 रूपये की राशि दिए जाने के साथ ही परिवहन आदि भत्तों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज वृद्धि किए जाने की घोषणा से सभी विकास मित्रों में खुशी की लहर व्याप्त है।
आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त घोषणाओं को करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है की”न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के अन्तर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट क्रय हेतु एकमुश्त 25 हजार रूपए की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के डाटा संधारण एवं अन्य कामकाज में सुविधा हो सके। इसके साथ ही विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1900 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रूपए प्रतिमाह एवं स्टेशनरी भत्ता 900 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ दस्तावेजों के संग्रहण में सुविधा होगी।
उन्होंने लिखा है कि साथ ही महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा का लाभ तथा अक्षर आंचल योजना के अधीन महिलाओं को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को डिजिटल गतिविधियों के संपादन हेतु स्मार्ट फोन क्रय करने के लिए 10-10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में भुगतान की जा रही राशि को 3405 रूपए से बढ़ाकर 6 हजार रूपए प्रति केन्द्र प्रतिवर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इससे विकास मित्रों एवं शिक्षा सेवकों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।”

Related posts

डॉ उमेश बने भोजपुर चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के सचिव।

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद नई राष्ट्रीय चेतना के साहित्यकार थे : प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

क्या करें- क्या न करें।

rktvnews

चतरा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वृक्ष भुइंया को मिला सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र! इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।

rktvnews

गढ़वा : नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत ‘सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment