
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित जन्माष्टमी पूजा सेवा समिति के तत्वावधान मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में शामिल जूनियर टीम मे कक्षा पाँच से नौ क्लास के बच्चों ने भाग लिया। वहीं सीनियर टीम मे कक्षा दस से स्नातक तक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे सीनियर टीम के विजेता शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता, अल्का यादव तथा जुनियर टीम के विजेता हर्षित कुमार, चंदन यादव एवं आदर्श पांडेय को पुरस्कार सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कमिटी के सदस्य अभिभावक तुल्य रहे स्व अभिषेक तिवारी के चित्र पर सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को हाथी, घोङा, ऊंट और गाजे बाजे के साथ मथुरा व वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत करते हुए नगर भ्रमण किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार, राजू तिवारी, हरिशंकर तिवारी, विनोद कुमार, दीपक वर्मा, राजू गुप्ता, सुधीर वर्मा, संतोष ठाकुर, जोगी यादव, भरत यादव, चंद्रशेखर तिवारी, रवि शंकर पांडे, बंटी पांडे, धनपत यादव, नंदू गुप्ता, जीतू गुप्ता, आशीष गुप्ता, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
