RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में मतदाता जागरूकता को ले निर्वाचक साक्षरता क्लब का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 नवंबर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत, शुक्रवार को सहजानंद ब्रह्मऋषि कॉलेज, आरा में ‘निर्वाचक साक्षरता क्लब’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर द्वारा निर्वाचक सूची में पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
छात्रों को ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की विधि समझाई गई, साथ ही ऑफलाइन आवेदन अपने कैंपस एंबेसडर के माध्यम से जमा करने की सुविधा भी बताई गई। दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28.11.2024 निर्धारित की गई है। अतः अहर्ता प्राप्त छात्रों के लिए निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण का यह एक सुनहरा अवसर है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बांसी धाम के जीर्णोद्धार हेतु तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराएं : जिलाधिकारी।

rktvnews

बिहार सरस मेला: 23 करोड़ के करीब पहुंचा महिला उद्यमियों का व्यवसाय।

rktvnews

भोजपुर:पीरो में बारहगावां हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के 29 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

rktvnews

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

30 जुलाई 1923 : आध्यात्म, इतिहास, संस्कृत और परंपराओं के शोधकर्ता आचार्य गोविन्द चंद्र पाण्डेय का जन्म।

rktvnews

Leave a Comment