RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कचरा प्रबंधन पर महिला कालेज में सेमिनार आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मई। आज 29 मई 2023 को महंत महादेवा नंद महिला कॉलेज आरा मे जंतु विज्ञान विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन प्रोफेसर डॉ आभा सिंह प्राचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।प्राचार्य ने कहा हम कचरा को कैसे प्रबंधन करें जिससे कि वातावरण प्रदूषित ना हो और आने वाले जनरेशन को हम प्रदूषण रहित वातावरण दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ना सिर्फ पृथ्वी बल्कि दूसरे ग्रहों में भी। प्रदूषण फैल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर डॉ विभा वर्मा ,असिस्टेंट प्रोफेसर , पीजी डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, महाराजा कॉलेज, आरा ने कहा कि हम विभिन्न प्रकार के कचरे को कैसे डिस्पोज किया जा सकता है और यदि इनका सही तरीके से डिस्पोज ना किया जाए तो बीमारियों और वातावरण प्रदूषित होता है.
डॉक्टर फरीदा बालों ने प्लास्टिक के समस्याओं का विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। हिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि कचरे को सही तरीके से फेंकना चाहिए इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। डॉ राखी सिंह ने 5 R’s के बारे में छात्राओं को जानकारी भी यह 5 R इस प्रकार है रिड्यूस, रिसाइकल , रीयूज ,रिकवर , रिपेयर। आज के मॉडर्न युग में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट भी काफी मात्रा में उत्पन्न हो रहे हैं। हमारा फोन, चार्ज ,लैपटॉप ,टीवी वगैरह यदि खराब हो जाए तो इनका वातावरण में यूं ही फेका जाना उचित नहीं होगा। ऐसे कबाड़ को रीसायकल किया जाता है। कार्यक्रम में डॉ अनुपमा, डॉ अमरेश, डॉ विजय श्री, डॉ रुपाली, डॉ स्वाति, डॉक्टर सिंकु,डॉ सुप्रिया झा, डॉ राखी सिन्हा , डॉ स्मिता व अन्य शिक्षक उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जंतु विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉक्टर राजबाला ने किया। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी ली और ज्ञान अर्जित किया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

पटना:“मतदाताओं को मोंगिनिस शॉप से खरीद पर 10% छूट”।

rktvnews

भोपाल:भाषा और संस्कृति एक-दूसरे के हैं पूरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट ने आयोजित किया 7वां दीक्षांत समारोह।

rktvnews

भोजपुर:सॉफ्ट टेनिस लिंक चैंपियनशिप 2025/26 का खिताब भोजपुर की मेधावी कृति ने जीता।

rktvnews

Leave a Comment