RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गरीबों का फर्जी बिजली बिल वापस लेने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा-माले का विशाल धरना!200 यूनिट बिजली फ्री देने की उठी मांग!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 मई। भाकपा-माले ने आज जिले के तीन अनुमंडल केंद्रों पर गरीबों के फर्जी बिजली बिल वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग पूर्वी गुमटी के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना दिया! जिसमें आरा प्रमंडल के प्रखंडों से सैकड़ों उपभोक्ता शामिल हुए! धरना के माध्यम से विभिन्न मांगे उठी। विभाग द्वारा सैकड़ो गरीबों के घर फर्जी बिल भेजा गया है! जिसे पंचायत स्तरीय कैम्प लगा कर समय सीमा के भीतर सुधार करने,विभिन्न राज्यों के तर्ज पर सभी को 200 यूनिट फ्री बिजली देने,बीपीएल परिवारों का बिजली बिल माफ किया करने जर्जर तारों को अविलंब बदलने ,प्रीपेड मीटर को वापस लेने,आरा शहर में बिजली के तार को अंडरग्राउंड किया करने,कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली का प्रबंध करने संबंधी उपर्युक्त मांगों पर बिजली विभाग के एसडीओ,कार्यपालक अभियंता धरनार्थियों के बीच वार्ता हुई!
इस मौके पर माले नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिजली विभाग का निजीकरण कर बिजली कम्पनियों को गरीबों को चूसने का प्रमाण पत्र दे दिया है!जिस गरीब के घर बिजली के तार भी नही गया है उनके घर लाखों का बिल चला गया है!भोजपुर के लिए बड़े शर्म की बात है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का क्षेत्र होने के बाउजूद भी जिले में किसानों को कृषि कार्य के लिए बिजली नही मिलता है!जर्जर तार से आए दिन लोगों की जान जाती है!आरा शहर में अभी तक विभाग के तारों का अंडरग्राउंड नही हुआ है!
इस धरना में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व अगियांव विधायक मनोज मंजिल,राज्य कमेटी सदस्य संजय सिंह,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,गड़हनी प्रखंड सचिव सुनील कुमार,अगियांव प्रखंड सचिव रघुवर पासवान, कोईलवर प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर,उदवंतनगर प्रखंड सचिव रामानुज जी,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,रामछपित राम,दशईं राम,देवंती देवी,चंदन कुमार,अमित कुमार बंटी विशाल कुमार,पप्पू कुमार राम, विकास कुमार,शिवमंगल यादव, निरंजन केसरी,हरेराम सिंह भगवती चौधरी,चंदेश्वर राम,मनोज कुमार यादव, विवेक यादव,संतोष कुमार राम, भीम बिंद,संतोष चंद्रवंशी,अनीता देवी,गुड़िया देवी आदि सैकड़ों लोगों शामिल थे!धरना की अध्यक्षता भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!

Related posts

दरभंगा:जीविका से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक कुप्रथाओं से मिली आज़ादी-एक मौन क्रांति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कटक में पराक्रम दिवस समारोह में नेताजी के दृष्टिकोण और पराक्रम की भावना को रेखांकित किया।

rktvnews

कलियुग में भजन का कई गुणा फल बढ़ जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

लगनौती भाई-बहनो,सावधान !

rktvnews

NEET-PG 2023: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG परीक्षा को 3 महीने तक टालने की याचिका पर NBE से मांगा जवाब।

rktvnews

शिवहर:लोकतंत्र की परिपक्वता दाव पर!

rktvnews

Leave a Comment