RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का हुआ चतरा आगमन!अधिकारियों के साथ परिसदन भवन में जिले के विकास कार्यों का किया समीक्षा।

चतरा/झारखंड 13 सितंबर।झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में चतरा परिसदन भवन सभा कक्ष में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
सर्वप्रथम सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने पौधा व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, सभी तकनीकी विभागों समेत अन्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
अनुकंपा के आधार पर नौकरी, पेंशन, परिवार पेंशन के विषयों पर जानकारी ली गई और लंबित मामले को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ साथ कई विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
जिला कल्याण पदाधिकारी चतरा सलमान जफर खिजरी द्वारा जानकारी दी गई कि सरना-मसना, कब्रिस्तान घेराबंदी, प्रीमैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाएं संचालित है जिसमें कब्रिस्तान घेराबंदी सरना-मसना घेराबंदी के कार्य किए जा रहे है। वहीं प्रीमैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से योग्य छात्र/छात्राओं को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। आगे उन्होने वनपट्टा को लेकर जानकारी दिया कि 109 पुराने त्रुटि वनपट्टा में सुधार करते हुए एवं 07 नए वनपट्टा को निर्गत किया गया है।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अजय कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नलजल योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस संदर्भ में समिति के अध्यक्ष द्वारा समय समय पर पेयजल की आपूर्ति बहाल करने को लेकर निर्देेशित किया गया। वहीं तकनीकी विभागों द्वारा एक एक कर जिले में चल रहे निर्माण कार्य, मरम्मति कार्य, लंबित कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, डीआरडीए निदेेशक अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बलहोत्रा, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। इनके आलावे अध्यक्ष के निजी सहायक आशीष कुमार, समिति के पदाधिकारी सरोज कुमार अवर सचिव, सहायक प्रसाखा पदाधिकारी राजेश कुमार , प्रतिवेदक वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल मालदीव के समुद्री क्षेत्र से बचाए गए दस मछुआरों को स्वदेश लाया

rktvnews

केदारनाथ धाम पहुंच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुनिर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:रोज़गार-सह-मार्गदर्शन मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

rktvnews

उत्तराखण्ड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment