RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मूल्य आधारित नीलामी (पुनर्निर्गम) (i) “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052”

नई दिल्ली/29 मई।वित्त मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भारत सरकार ने (i) मूल्य आधारित नीलामी, समान मूल्य विधि के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) मूल्य आधारित नीलामी, समान मूल्य विधि के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) मूल्य आधारित नीलामी, विविध मूल्य विधि के माध्यम से 11,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052” की बिक्री (पुनर्निर्गम) करने की घोषणा की है। भारत सरकार के पास उपरोक्त प्रत्येक प्रतिभूति में 2,000 करोड़ रुपये की सीमा तक, अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने का विकल्प होगा। ये नीलामियाँ, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई कार्यालय, फोर्ट, मुंबई द्वारा 02 जून, 2023 (शुक्रवार) को संचालित की जाएगी।
प्रतिभूतियों की बिक्री की अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत तक की राशि सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में अप्रतिस्पर्धी बोली सुविधा योजना के अनुसार पात्र व्‍यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित की जाएगी।
नीलामी हेतु प्रतिस्पर्धी और अप्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रपत्र में 02 जून, 2023 को प्रस्तुत की जानी चाहिए। अप्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे के बीच और प्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए।
नीलामियों के परिणाम की घोषणा 02 जून, 2023 (शुक्रवार) को की जाएगी और सफल बोलीदाताओं द्वारा भुगतान 05 जून, 2023 (सोमवार) को किया जाएगा।
ये प्रतिभूतियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उनके समय समय पर यथा संशोधित परिपत्र
दिनांक 24 जुलाई, 2018 के सं. आरबीआई/2018-19/25, तहत जारी “केन्‍द्र सरकार की प्रतिभूतियों में जब निर्गमित लेन-देन” संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार “जब निर्गमित” कारोबार के लिए पात्र होंगी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान अभिनेता राज कपूर के शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से बातचीत की।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के पुनिर्माण का शिलान्यास और किया उदघाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो की राशन जांच।

rktvnews

Leave a Comment