
पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करो:अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एवम BPSC अभ्यर्थी सोनू कुमार को 2 मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 दिसंबर।BPSC अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठी चार्ज, प्री परीक्षा रद्द कर नई तारीख की घोषणा सहित मृतक BPSC अभ्यर्थी सोनू कुमार के परिजनों को मुआवजा दिलाने के मांग को लेकर आज आरा रेलवे परिसर में RYA – AISA द्वारा राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए RYA राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहां जब पूरे देश और दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा था तब बिहार में भाजपा – जदयू की डबल इंजन सरकार बिहार के छात्र नौजवानों पर लाठियां बरसा रही थी। ये स्टूडेंट्स पटना के गर्दनीबाग में BPSC की 70th CCE प्री परीक्षा में हुए पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे!ठीक इसी दिन डबल इंजन सरकार की भ्रष्ट नीतियों ने पटना के पालीगंज के एक स्टूडेंट की जान ले ली!25 साल का युवा सोनू कुमार,एक BPSC अभ्यर्थी था जो सत्ताजनित अवसाद का शिकार होकर आत्महत्या कर लिया!नितीश-मोदी की सरकार जो बिहार में सुशासन के बड़े बड़े दावे करती है,वो नाकामी और तानाशाही की सारी सीमाओं को पार करती जा रही है!आज बिहार में सरकार एक परीक्षा सुचारु रूप से करा पाने में समर्थ नहीं है!वहीं अपनी मांगों को लोकतांत्रिक ढंग से रखने वाले युवाओं को आये दिन बर्बर पुलिसिया दमन का शिकार बनाया जा रहा है! अभी इसी महीने BPSC की इसी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया था!
आगे अगियांव विधायक ने कहा कि बिहार इस वक्त शिक्षा और परीक्षा माफियाओं के गिरफ़्त में है!समय पर डिग्री न मिलना,कॉलेज में शिक्षक न होना,परीक्षा में धांधली,पैसे पर बिकती नौकरी और डिग्री बिहार में आम चलन बनता जा रहा है!नितीश कुमार की सरकार शिक्षा रोजगार या कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा पाने में विफल साबित हुई है!सरकार इन माफियाओं पर लगाम लगाने और शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाय युवाओं पर लाठियां चलवा रही है!
आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा छात्र-युवाओं के इस आंदोलन के साथ खड़ा है!हम बिहार सरकार की इस हिंसात्मक कार्रवाई का कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं!बेहतर शिक्षा और पारदर्शी व्यवस्था हर नागरिक का अधिकार है और इसे सुनिश्चित कराना सरकार की जिम्मेदारी है!सोनू कुमार की आत्महत्या,बिहार की डबल इंजन सरकार पर धब्बा है! यह एक सांस्थानिक हत्त्या है!हम सोनू के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं!साथ ही सरकार से यह माँग करते हैं कि सोनू के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए!वहीं आंदोलनरत छात्र युवाओं पर लाठी चलाने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए!
सभा का संचालन आइसा जिला सचिव विकाश कुमार ने किया!इस सभा में माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी,भाकपा-माले कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी, किसान नेता अभय सिंह,आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद,RYA जिला सहसचिव अखिलेश गुप्ता, कमलेश कुमार,अप्पू यादव, नीतीश कुमार,राजेश कुमार, आइसा नेता साहिल अरोड़ा, सागर पासवान,हरखेन कुमार,रंजीत पासवान, राहुल कुमार,छोटन,विकाश सहित दर्जनों छात्र नौजवान उपस्थित थे!

