RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जय माँ काली बखोरापुरवाली मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का पटना में हुआ भव्य सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर।मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयों का भव्य पटना के चाणक्य होटल स्थित एंपोरियल हॉल में विश्वस्तरीय संगठन BNI के तत्वावधान में उद्योग एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील सिंह गोपाल (मुख्य संरक्षक, जय माँ काली बखोरापुरवाली मंदिर ट्रस्ट), डॉ. लक्ष्मण तिवारी (मुख्य सलाहकार एवं अध्यक्ष, आकाश ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन), ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंगल सिंह और वरीय सदस्य सिद्धार्थ कुमार उर्फ़ दीपू जी ने बखोरापुर काली मंदिर के इतिहास और उसकी धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक, व्यापारिक तथा कला-संस्कृति से जुड़ी उपलब्धियों पर विस्तार से विचार साझा किए।
ट्रस्ट पदाधिकारियों के विचारों ने न केवल उपस्थित बिहार के प्रमुख व्यापारिक समूहों को प्रभावित किया, बल्कि उनके योगदान की सराहना भी की गई। इस अवसर पर अमर अग्रवाल (भारतीय वस्त्रालय), गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गौतम भगत और पंकज मेहता सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
इस कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि बखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक पहलों के माध्यम से पटना एवं समूचे बिहार के विभिन्न संगठनों को प्रेरित कर रहा है।

Related posts

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

छपरा:”जीवन में अगर कुछ करना है तो लक्ष्य निधारित करें और अमल करें” : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद सुदामा प्रसाद को दिया वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के ज्ञान ज्योति नटखट जोन में मना सावन महोत्सव एवं हरियाली दिवस।

rktvnews

दुमका:संताल में संताल, पहाड़िया की घटी आबादी, भाजपा सरकार आने पर होगी जांच : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment