RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने समाहरणालय सभागार में की आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 अक्टूबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बारी-बारी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में NFSA व JSFSS योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण, चना दाल वितरण, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, चीनी और नमक का वितरण, पीवीटीजी, जन वितरण प्रणाली, ग्रीन राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को स-समय लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एनएफएसए के तहत खाद्य वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही JSFSS के तहत किए अनाज वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ई-केवाईसी में तेजी लाने और शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
इसके अलावा ईआरसीएमएस के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में यूआईडी सीडिंग कार्य को लेकर उन्होंने अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत जिले में कार्य कर रहे विभिन्न दाल भात केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों कि जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी पी.वी.टी.जी परिवार को प्रति माह समय पर अनाज का आहार उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति द्वारा जयपुर में राजस्थान पत्रिका के संस्थापक स्वर्गीय कर्पूर चन्द कुलिश की स्मृति में स्थापित “द कुलिश स्कूल” का उद्घाटन संपन्न।

rktvnews

गढ़वा :गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जन्मदिन को बनाया यादगार ,किया रक्तदान।

rktvnews

GEMS एजुकेशन ने स्कूल ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन के साथ दुनिया के बेहतरीन स्कूलों में से एक की शुरुआत की।

rktvnews

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के तहत घोषित नामांकन के लिए आमंत्रण।

rktvnews

भोपाल:भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करेगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment