RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में अरस्तू की पोएटिक्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।एम. एम. महिला कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा अरस्तू की पोएटिक्स विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एन. पी. पालित ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति चौधुरी द्वारा सभी का स्वागत करते हुए तथा प्रश्नोत्तरी के विषय एवं नाटक के शास्त्रीय सिद्धांतों का महत्व पर प्रकाश डालकर किया गया। प्राचार्य महोदय,प्रो. डॉ. एन. पी. पालित, ने अपने संबोधन में कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं संवादात्मक बनाती है। यह विद्यार्थियों को अपने ज्ञान की परीक्षा लेने, स्मरण शक्ति बढ़ाने तथा चिंतन-मनन की क्षमता विकसित करने में सहायता करती है। प्रश्नोत्तरी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती है तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षक डॉ. जुगल प्रसाद, डॉ. शुमाइला फ़ातमा तथा गणित विभागाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता द्वारा किया गया। बी.ए. सेमेस्टर–2 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सलोनी कुमारी, रिया सिंह, संभवी कुमारी ने प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने विभाग एवं विजेताओं को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य विभागों के शिक्षकगण, जिनमें डॉ. रश्मि गुप्ता ,सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन डॉ. जुगल प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर के रचनन में सामाजिक चेतना प्रेमचंद जइसन : प्रो नीरज सिंह

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभागीय सेमिनार और पोस्टर कंपटीशन आयोजित!स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी में डीडीसी ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

नारनौल:सभी मतदान केंद्रों पर होंगी सुविधाएं अपार,प्रजातंत्र के उत्सव पर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

बागपत:अफवाह फैलाने वालों को खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई!जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की शांति समिति की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment