RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: सरस मेले के माध्यम से “जीविका” ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को दिया नया आयाम।

बिहार के विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ ने किया मेले का भ्रमण।

मेला के पहले ही दिन 17 लाख 45 हजार 5 सौ 60 रुपये के उत्पादों की हुई खरीद –बिक्री।

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया मेले का अवलोकन,की सराहना।

पारंपरिक ग्रामीण परिवेश आधारित सेल्फी जोन बना आकर्षण का केंद्र।

महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित देशी उत्पादों की बारीकियों से अचंभित हो रहे आगंतुक।

हस्त निर्मित देवी देवताओं की मूर्तियों की हो रही खूब खरीदारी।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 सितंबर।घरेलु उपयोग की वस्तुओं को बड़ा बाज़ार उपलब्ध करते हुए उसे ग्रामीण उद्यमिता में परिवर्तित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को जीविका बढ़ावा दे रही है।इसकी बानगी बिहार सरस मेला में प्रदर्शित है l ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य बिहार सरस मेला ज्ञान भवन , पटना में 12 सितम्बर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित है l
वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम संस्करण के तौर पर आयोजित बिहार सरस मेला में बिहार समेत 22 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमियों की सफलता की कहानी और उनके द्वारा निर्मित उत्पाद 130 स्टॉल पर प्रदर्शित है l बिहार समेत झारखण्ड, ओड़िसा, आसाम, मणिपुर , पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , आँध्र प्रदेश, त्रिपुरा एवं उत्तराखंड से आयी स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमियों के स्टॉल पर हस्तशिल्प, लोक कला एवं देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी सह खरीद–बिक्री हो रही है l सभी स्टॉल पर कैशलेश खरीददारी की सुविधा उपलब्ध है l
सरस मेला के पहले दिन 17 लाख 45 हजार 5 सौ 60 रुपये के उत्पादों की खरीद –बिक्री हुई l 16 हजार से अधिक लोग आये l सरस मेला के आयोजन के दुसरे दिन शनिवार को आगंतुकों की संख्या में वृद्धि हुई और लगभग 22 हजार लोग आये l खरीद- बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों से लिए गए बिक्री रिपोर्ट पर आधारित होता है l प्रतिदिन स्टॉल धारकों से बिक्री का आंकडा संग्रहण किया जाता है l
मेला में आयी स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं कल तक अपने गाँव में भी व्यवसाय नहीं कर पाती थी l लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपनी रुची के अनुसार व्यवसाय शुरू किया l ग्रामीण महिलाओं ने समूह से ऋण लेकर हस्तशिल्प को नए ज़माने में सम्मान दिलाया है और सरस मेला के माध्यम से उन्हें बड़ा बाज़ार मिला है और उन महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हुआ है l
कल तक जो विधा और शिल्प गाँव –घर की सिरमौर थी अब वो ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक तंगी से उबारकर उनके हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार सरस मेला में परिलक्षित कर रही है l सरस मेला में ग्रामीण महिलाओं के कुशल उद्यमी बनने की बानगी को देखने और उनके द्वारा उत्पादित शिल्प की खरीददारी आम से लेकर खास तक कर रहे हैं l शनिवार को सरस मेला में गंगा प्रसाद, पूर्व राज्यपाल , डॉ. ऍस. सिद्धार्थ , विकास आयुक्त , बिहार एवं अभिलाषा कुमारी शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह आयुक्त , मनरेगा समेत कई गणमान्य भी आये और महिला उद्यमियों की हौसला अफजाई की l
सरस मेला में जीविका दीदी की रसोई समेत कई स्टॉल पर शुद्ध , पौष्टिक, सुस्वादु एवं देशी व्यंजन आगंतुकों की खास पसंद बने हुए हैं l अश्वगंधा का लड्डू , त्रिफला लड्डू समेत 16 प्रकार के और्गेनिक लड्डू, विभिन्न प्रकार के मसाले , जिंक युक्त आटा , मल्टीग्रेन आटा , मडुआ का आटा , बाज़रा का आता, मक्का आटा, कतरनी चावल एवं चुडा, सत्तू , बेसन, अदवरी, दनवरी, पापड़ आदि समेत विभिन्न राज्यों के देशी व्यंजनों की खूब खरीददारी हो रही है l कालीन , रग्स, चादर , दोहर, उनी कपडे , खादी, सिल्क औए सूती से बने परिधान का अपना अलग ही क्रेज है l शिल्पग्राम के स्टॉल पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित परिधान एवं उत्पाद, मधुग्राम के स्टॉल पर विभिन्न फ्लेवर के मधु, जानकी जीविका महिला स्टिचिंग उत्पादक कंपनी लिमिटेड, कोइलवर में जीविका दीदियाँ द्वारा निर्मित परिधान की मांग बढ़ी है l सतत जीविकोपार्जन योजना के स्टॉल पर जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित हस्तशिल्प आकर्षण के केंद्र हैं।
किशनगंज के चाय बागानों में जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित महानंदा लीफ चाय के प्रति आगंतुकों का आकर्षण देखते ही बन रहा है l
सरस मेला में सदियों पुराने हस्तशिल्प के प्रति आगंतुकों की दीवानगी देखते ही बन रही है l हर उम्र के लोग सरस मेला में आ रहे हैं और अपने मनपसंद उत्पादों की खरीददारी के साथ देशी व्यंजनों का लुत्फ़ ले रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:आरा में प्रधानमंत्री के सभा की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में राजस्थान स्थापना दिवस का हुआ आयोजन,राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्थापना दिवस पर कलाकारों ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग।

rktvnews

बहादुरपुर के डरहार में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने ”संस्थानों की सीमाओं से परे मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र!कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

पारादीप पत्‍तन में 13 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्‍वपूर्ण परियोजनाएं शामिल की गई, जिनसे बुनियादी ढांचे और सेवाओं में वृद्धि होगी।

rktvnews

Leave a Comment