RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वायु सेना दिवस परेड और फ्लाईपास्ट का प्रयागराज में आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्ली/21 जुलाई।भारतीय वायु सेना 08 अक्टूबर 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी। देश के विभिन्न भागों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष की वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जाएगा।
औपचारिक परेड वायु सेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और वायु प्रदर्शन प्रयागराज में आयुध डिपो किले के करीब संगम क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस मनोरम परिवेश में उड़ान भरते हुए विमानों का प्रदर्शन इस कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना देगा।
वायु सेना दिवस समारोह का वास्तव में 30 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के भोपाल में भोजताल झील के निकट एक वायु प्रदर्शनी के साथ एक सप्ताह से अधिक समय पूर्व शुभारंभ होगा।
भारतीय वायु सेना प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थलों पर अपने रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शनों के साथ स्थानीय लोगों का स्वागत करने और उन्हें रोमांचित करने के प्रति आशान्वित है। वायु सेना दिवस परेड का पिछला संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें फ्लाईपास्ट यहां की सुखना झील के ऊपर आयोजित किया गया था।

Related posts

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल।

rktvnews

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर न्याय विभाग द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment