RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शरीर और मन की शुद्धि का संकल्प पर्व है गंगा दशहरा:प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।गंगा दशहरा के अवसर पर बबुरा से उतर दयाल चक के गंगा घाट पर देर रात तक पवित्र कार्यक्रम चलता रहा ।गंगा आरती में गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।लोक आस्था के पर्व गंगा दशहरा पर कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा ।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी शिवदास सिंह के नेतृत्व में हुआ ।कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने दीप जलाकर किया । इन्होंने कहा की मॉ गंगा दसों दिशाओं के कष्टों को हरती है , मुक्ति प्रदायिनी है।।शरीर और मन की शुद्धि का संकल्प पर्व है गंगा दशहरा ।मां गंगा भारत की आत्मा है इसे प्रदूषण मुक्त रखने की जरूरत है।कार्यक्रम में शिवदास सिंह के आमंत्रण पर भारी संख्या में लोग जुटे और भजन कीर्तन का आनंद अंत तक लेते रहे।कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ ।धन्यवाद ज्ञापन पिंटू सिंह ने किया ।

Related posts

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,बेहतर प्रबंध हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:भीड़ व भगदड़ से बचाव पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

विभिन्न जिला समितियों की बैठक आयोजित!विशेष योग्यजन के लिए सक्षम एप्प से चुनाव में मतदान देना होगा आसान।

rktvnews

किसान चिंता न करें, सरकार हर संकट से निपट लेगी – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment