RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

1 से 6 सितंबर तक होगी राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताए।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर, 2023 से 6 सितंबर, 2023 तक जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। एडीएम कपिल कुमार यादव ने बताया कि जिला स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ कार्यक्रम 1 सितंबर को प्रातः 9 बजे राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पूर्व में विजेता रही टीमों के ब्लॉक स्तरीय व शहरी कलस्टर स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। राजीव गांधी जिला स्तरीय ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में 1 हजार 921 खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के अंतर्गत ब्लॉक से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 76 टीमों के 905 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रावतसर ब्लॉक से 132, टिब्बी ब्लॉक से 133, भादरा ब्लॉक से 132, नोहर ब्लॉक से 129, हनुमानगढ़ ब्लॉक से 131, पीलीबंगा ब्लॉक से 133 और संगरिया ब्लॉक से 115 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कबड्डी की 14 टीम, शूटिंग वॉलीबॉल में 7 टीम, टेनिस बॉल क्रिकेट में 14 टीम, खो-खो में 7 टीम, वॉलीबॉल की 14 टीम, फुटबॉल में 13 टीम और रस्साकशी की 7 टीम शामिल है ।
शमशेर सिंह ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों अंतर्गत नगरपालिका में बनाए गए वार्ड कलस्टर से विजेता रहे 145 टीम के 1016 खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। रावतसर नगरपालिका से 146, टिब्बी नगरपालिका से 97, भादरा नगर पालिका से 126, नोहर नगरपालिका से 89, हनुमानगढ़ नगर परिषद् से 393, पीलीबंगा नगर पालिका से 94, संगरिया नगर पालिका से 74 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । इसमें कबड्डी में 16 टीम, टेनिस बॉल क्रिकेट में 17 टीम, खो-खो में 9 टीम, वॉलीबॉल में 16 टीम, फुटबॉल में 21 टीम, बास्केटबॉल में 10 टीम, एथलेटिक्स 100 मीटर में 22 टीम, 200 मीटर में 22 टीम, 400 मीटर में 21 टीम हिस्सा लेंगी।

Related posts

गिरफ्तार शराब धंधेबाज गया जेल।

rktvnews

राजस्थान:हजारों युवाओं को मिलेगी नियुक्तियों और नई भर्तियों की सौगात।

rktvnews

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश और सिंगापुर, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी।

rktvnews

21 जुलाई को प्रखंड परिसर मांझी में होगा एक दिवसीय रोजगार-सह- मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment