RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रृद्धांजलि।

नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 मई।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेंकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।नेहरू पार्क,पुनाई चक पटना स्तिथ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया जहां शोक सलामी दी गई और एक मिनट का मौन धारण किया गया।कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काट कर नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन कर उसका निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव,जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व विधान पार्षद राम चंद्र भारती,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा,बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।नीति आयोग की बैठक में शामिल नही होने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा की भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर बिहार में पहले से ही कार्यक्रम होते आ रहा है।हर वर्ष हमलोग यहां उपस्तिथ होते रहे है।नीति आयोग की मीटिंग को लेकर काफी पहले सूचना आ गई थी और हमने पहले ही सूचना दे दी थी की हमारा कार्यक्रम पहले से तय है, अगर वहां दोपहर बाद मीटिंग होती तो हम जाते।सुबह में यहां के कार्यक्रम के बाद वहां की मीटिंग में चले जाते। वहां भी सुबह में ही मीटिंग थी ।लिहाजा हमने बिहार की तरफ से मीटिंग में शामिल होने को लेकर अन्य लोगों और अधिकारियों का नाम भेज दिया था लेकिन वो लोग नही माने।समाचार पत्रों के माध्यम से हमे सूचना मिली है की 5 राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे।नीति आयोग की बैठक में हम जाते तो आपलोगो को पता लगता की हमने कितनी बातें वहां कही है। हम एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे को उठाने वाले थे।बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अभी तक क्यों नही दिया गया है?।जाती आधारित गणना जो केंद्र सरकार ने 2011 में कराई थी , उसको इस बार इनको करना चाहिए था जो नही हुआ।अपने राज्य में हमलोगो ने जाती आधारित जनगणना की शुरुवात की तो इस पर तरह तरह की बाते सामने आई है।राज्यों के विकास के पहले केंद्र सरकार से जितनी मदद मिलती थी वो अब नही मिल रही है।इन सब चीजों पर हम पहले से ही अपनी बातें कहते रहे है।नीति आयोग की बैठक में इसे फिर से कहते।बिहार में हमलोग काफी काम कर रहे हैं लेकिन अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो बिहार बहुत आगे बढ़ गया होता।बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है फिर भी हमलोग विकास का बहुत काम कर रहे हैं।

सांसद के नए भवन के उदघाटन के सवाल पर नीतीश ने कहा की नया भवन बनाने की क्या जरूरत थी।जब नई बिल्डिंग बनाने की बात हो रही थी तो उस समय भी हमे अच्छा नही लग रहा था।आजादी के समय जो बिल्डिंग थी उसी को विकसित करना चाहिए था,अलग से नया बनाने का कोई औचित्य नहीं है। देश के पुराने इतिहास को बदला जा रहा है।सांसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नही कराए जाने की कई पार्टियां इसका विरोध कर रही है। देश के इतिहास को भुलाया नही जा सकता जो भवन पहले से ही था उसको ही विकसित करना चाहिए था।पुरानी चीज़ों को खत्म कर देने से इतिहास के बारे में कैसे पता लगेगा।आजकल जो शासन में है वो सारे इतिहास बदल देंगे।आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी बदल देंगे।हमलोग एक एक चीज मानते है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रृद्धांजलि देने हमलोग आते रहते है।जवाहर लाल नेहरू जी की मृत्यु के समय हम स्कूल में पढ़ते थे।इनकी मृत्यु का समाचार सुनकर काफी खराब लगा था।हमलोग शुरू से ही इनको मानते रहे हैं।लोक नायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में हमलोग शामिल रहे है ,यह एक अलग चीज है।देश का इतिहास बहुत ही आवश्यक है। कल सांसद भवन की नई बिल्डिंग का उदघाटन समारोह बेकार है,इसका कोई मतलब नहीं है।बाकी लोगो को भी हम कहेंगे की इस बात को समझिए।नया सांसद भवन बनाने की क्या जरूरत थी ? इसकी क्या आवश्यकता थी?देश में इतने दिनो से शासन चल रहा था लेकिन इसकी जरूरत नही महसूस की गई थी। इनलोगो को पूरा इतिहास बदलना है इसलिए सभी चीज़ों को बदल रहे है।कोई नई चीज का उद्घाटन होता है तो उसके हेड को बुलाया जाता है।राष्ट्रपति को इनलोगो ने नही बुलाया और अपने से ही उद्घाटन कर रहे है।ऐसा आजतक कभी नही हुआ।

सांसद भवन के उदघाटन समारोह में सुश्री मायावती समेत विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की

कौन कौन लोग जा रहे है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

वही बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन के उदघाटन समारोह में राज्यपाल को नही बुलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की जिस समय बिहार विधानसभा का विस्तारित भवन बना जो लोग आज बोल रहे है उस समय लोग मेरे साथ ही थे।इस बात को वो लोग भूल गए है?भवन का सिर्फ विस्तार किया गया है नया बिल्डिंग नही बना है।बिहार में विधान सभा का कोई नया भवन नही बना है सिर्फ विस्तार किया गया है।पहले सदन की कमिटी के सदस्यों की बैठने की जगह नही थी ।ये लोग भूल इसलिए गए है क्युकी अभी जो इनके नेता है वो चाहते है की सारी चीजों को बदल दे।

2000 के नोट को बंद किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की नोटबंदी के समय 1000 रूपये के नोट को बंद कर 2000 रुपए के नोट को इनलोगो ने शुरू किया था।अब 2000 रुपए के नोट को भी बंद किया जा रहा है,इसका क्या मतलब है? उन्ही लोगो से पूछिए।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त की राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:अंबेडकर के अपमान पर नीतीश – चिराग – मांझी -उपेंन्द एनडीए छोड़े नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा: लोकतान्त्रिक जन पहल

rktvnews

नवादा: “शिक्षा संवाद” का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment