
उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 अप्रैल।जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर उनकी पेंशन राशि प्राप्त हो, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। पेंशन वितरण कार्यक्रम से न केवल जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने प्रदेश के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह मार्च पेड इन अप्रैल 2026 की कुल राशि 200.71 करोड़ का हितलाभ सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया जिसमें उमरिया जिले के हितग्राही भी शामिल रहे। हितग्राही मोबीन पिता शेख जुम्मन पुराना पडाव ,सावित्री यादव,कृष्णपाल यादव सहित अन्य हितग्राहियों ने कलेक्टर राखी सहाय के हाथों पेंशन प्रमाण पत्र पाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने समय पर पेंशन मिलने पर प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, कलेक्टर राखी सहाय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग अमन दुबे को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
