RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नित्यानंद राय ने राहुल- तेजस्वी को बताया विदेशी घूसपैठियों का संरक्षक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अगस्त।भोजपुर जिले के आरा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय शहरी क्षेत्र के आरा क्लब के विशाल मैदान में सम्पन्न हुआ. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, आरा के विधायक एवं राज्य के पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, लोजपा आर की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर सहित जदयू, भाजपा, लोजपा, रालोमो और हम के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आरा विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव, दूर दराज और सुदूरवर्ती इलाके से आए एनडीए कार्यकर्ताओं का आरा के भाजपा विधायक एवं राज्य के पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया. कार्यकर्ता सम्मेलन पूरी तरह आगामी विधानसभा चुनाव मे शानदार जीत की रणनीति पर केंद्रित रहा. भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये परिवारवाद वाले भ्रष्टाचारी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हैं. ये झूठ और फरेब के दम पर बिहार के लोगों के बीच अफवाह फैलाने में जुट गए हैं. ये घमंडी लोग हैं और देश विरोधी ताकतों के दम पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं.राहुल और तेजस्वी का घमंड वैसे ही टूटेगा जैसे रावण का टूटा था. इनकी लंका में आग लगेगी और बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हे धूल चटा देगी. कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने साथ सालों तक गरीबों का वोट लूटा है. इनके राज में गरीब, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और कमजोर लोग वोट देने बूथ पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे.बिहार और देश में जब एनडीए की सरकार बनी तो गरीबों को वोट देने का अवसर मिला और सामाजिक बदलाव की लहर चली. आज मतदाता पूरी आजादी के साथ निर्भीक रूप से बूथ पर जाकर मतदान करता है तो वह एनडीए की सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में विदेशी घुसपैठियों, बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बड़ी संख्या में वोटर बनवाकर चुनाव जीतने की साजिश की है. अब जब चुनाव आयोग एसआईआर के तहत वोटर वेरिफिकेसन करा रहा है तो इनकी नींद उड़ी हुई है. देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव द्वारा चोरी से बनवाये गए विदेशी घुसपैठीयों के वोटों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है.इसी से इनकी बेचैनी बढ़ी हुई है. लोकसभा चुनाव में इनलोगों ने संविधान की किताब लेकर एनडीए सरकार पर झूठा आरोप लगाया कि संविधान बदला जा रहा है. गरीबों का आरक्षण छिना जा रहा है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था. अब बिहार के लोगों ने इनकी झूठ और अफवाह फैलाने की साजिश को समझ लिया है. लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है. नितिन नवीन ने एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चट्टानी एकता के साथ चुनाव को जीतने की रणनीति में जुट जाएं. लोगो से सीधे जुड़े और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं. उन्होंने आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी अनुशंसा पर आज आरा की सड़कों के विकास के लिए 420 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.जल्द ही आरा में रिंग रोड भी बनेगा और आरा के लोगों का रिंग रोड का सपना भी साकार होगा. उन्होने कहा कि बिहार के लोग अब किसी भी सूरत में लालटेन युग में जाने को तैयार नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार के विकास को लेकर अभूतपूर्व कार्य किया है.नितिन नवीन ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई मोर्चो पर कार्य करके दुनिया में भारत की हिम्मत और क्षमता का परिचय दिया. कोरोना का वैक्सीन भी बनवाया और निःशुल्क कोरोना का वैक्सीन देश वासियों को लगवाया. यह कार्य कोई साधारण कार्य नहीं था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया.
आरा विधायक और पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में आरा के विकास को लेकर किये गए कार्यों की चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार के विकास को लेकर जो डबल इंजन की सरकार दौडाई उसका लाभ आरा को भी मिला।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आवास, पानी, कृषि आदि सभी क्षेत्रों में काम हुए. छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसान और मजदूरों, गरीब, दलितों सहित सभी वर्गों को एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ आरा सहित जिले की सभी सातों सीटों पर विजय पताका लहराने के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया. मंच पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम के जिलाध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय एवं रालोमो के जिलाध्यक्ष जागा कुशवाहा के अलावे एमएलसी जीवन कुमार,संदेश से राम दिनेश यादव,शिक्षाविद कन्हैया कुमार, बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह, हम सेक्युलर के महेश्वर मिश्रा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लव पांडेय,कौशल विद्यार्थी,विजय सिंह,सीडी शर्मा,राजेंद्र तिवारी, महेश पासवान,जिला महामंत्री ममता सिंह, पूनम कुशवाहा संतोष चंद्रवंशी,भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर, दिनेश सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता,हैप्पी तिवारी,अशोक सिंह ,रोबिन कुशवाहा, सहित कई नेता शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी और भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संयुक्त रूप से किया जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया।

Related posts

फूलों की खेती को रोजगार का साधन बना रहे किसान!स्थानीय प्रशासन उद्यानिकी फसलों को दे रहा बढ़ावा।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने त्रिवेणी मोक्षधाम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों कोसाफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:45 %वालों को मिल रही कुर्सी 80 % वाले हो रहे दरकिनार: पूनम सिंह

rktvnews

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

rktvnews

Leave a Comment