शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने 18 जून 2023 को दर्ज कांड संख्या 272/23 के दो अभियुक्तों लच्छू टोला के सोनू सोनार और पुरुषोत्तमपुर के मोदी उर्फ़ सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

