RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी। शनिवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय भुगतान हेतु पेयी क्रिएशन, ग्राम पंचायतों से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के भुगतान की स्थिति, अकार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, लंबित ग्राम-मॉडल घोषणा एवं सत्यापन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक संरचनाओं के निर्माण की प्रगति, लंबित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण की स्थिति, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण एवं संचालन, नव-प्रेरणा टोला तथा स्वच्छता शुल्क संग्रहण की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व उल्लेखनीय प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सात प्रखंडों—अगियाँव, तरारी, गरहनी, बिहिया, सहार, कोइलवर एवं बरहरा—के प्रखंड समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, निदेशक-डीआरडीए, जिला स्वच्छता टीम के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान :मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगी सौगातें।

rktvnews

“पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी”:बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना?

rktvnews

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

rktvnews

पटना जीपीओ में फैलेंगी दीदी की रसोई की खुशबू ,हुआ करार।

rktvnews

Leave a Comment